Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

India Airstrikes Pakistan

'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलता के नए सोपान तक पहुंचाने का काम भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ. एक दो नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद 11 एयरबेस को महज 90 मिनट में तबाह-ओ-बर्बाद कर दिया गया.

चीन ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि डोभाल ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को जरूरी बताया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि अगर भारत अपना सैन्य हमला रोक देता है तो उनका देश “यहां रुकने पर विचार करेगा. इशाक डार ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों के बाद भारत के साथ बातचीत होगी.

BSF जम्मू के पीआरओ ने एक बयान में बताया कि 9 मई 2025 को, रात करीब 21:00 बजे से पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की. बीएसएफ ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया.

ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमले को लेकर दावा किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है. पीआईबी के फैक्ट चेक ने इस दावे की पोल खोलकर रख दी है.

रांची से भाजपा सांसद और रक्षा राज्य मंत्री सेठ गुरुवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे थे. भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल ओलेग मोलेसेव ने उनका स्वागत किया.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने लाल किला और कुतुब मीनार के पास सुरक्षा में इजाफा करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है. पुलिस के मुताबिक, एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है, और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है.

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और कुख्यात आतंकी रऊफ असगर की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के अनुसार, रऊफ असगर को हाल ही में भारतीय एयरस्ट्राइक में मार गिराया गया.

बताया जा रहा है कि लाहौर में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. लाहौर पुलिस के मुताबिक लाहौर के वाल्टन रोड पर जोरदार धमाका हुआ है. करीब 2 से 3 ब्लास्ट हुए हैं. इन धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए.

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के मधुसूदन राव की पत्नी कमाक्क्षी प्रसन्ना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी ने हमारा बदला ले लिया.