Bharat Express DD Free Dish

india news

सीएम सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे. इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में है.

5 अक्टूबर की शाम से शुरू हुई भूख हड़ताल में भाग लेने वाले अब तक पांच जूनियर डॉक्टरों को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

अभिधम्म दिवस, अभिधम्म की शिक्षा देने के बाद महात्‍मा बुद्ध के दिव्य लोक से अवतरण की याद दिलाता है. बुद्ध ने अपने उपदेश पाली भाषा में दिए थे. उनके अनुयायियों ने इसका इस्तेमाल दुनिया भर में उनकी शिक्षाओं को प्रसारित करने के लिए किया.

क्या आपको पता है कि आरजी कर कौन थे, जिनके नाम पर इस मेडिकल कॉलेज का नाम रखा गया है? उनका पूरा नाम डॉक्टर राधा गोविंद कर था. उन्होंने ही 1886 में इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना की थी.

बिहार कैबिनेट की मीटिंग में सबसे अहम प्रस्ताव बिहार खनिज संशोधन नियमावली 2024 से जुड़ा था, जिसे अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए और भी सख्त बना दिया गया है.

करहल में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक जंडेल ने 13 नवंबर को होने वाले विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि अगर यहां कांग्रेस नहीं जीती तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे.

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं होंगे जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें थीं. जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हो सकी है.

Assembly Election 2024: बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश है. ऐसे मामलों को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव की जुबान नहीं खुलती है. इनके पेट में दर्द होता है.

Jharkhand High Court: साल 2022 में झारखंड विधानसभा की सदस्यता गंवाने वाली कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है.