Money Laundering: भूषण स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक नीरज सिंघल को कई माह बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
Bhushan Steel Neeraj Singhal : भूषण स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक नीरज सिंघल पर 46000 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट ने उनको कुछ शर्तों के साथ जमानत दी.
Jammu Kashmir Election 2024: आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जारी करेंगे बीजेपी का घोषणापत्र
अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. शाह वहां जनसभा को संबोधित करेंगे. उनका दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है.
आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बिहार को देंगे बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
JP Nadda Bihar Visit: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे.
Haryana Assembly Election: टिकट न मिलने पर कार्यकर्ताओं के सामने फूट-फूटकर रोए BJP नेता दीपक डागर
Haryana Assembly Election: भाजपा नेता ने अपने समर्थकों से कहा, "आप सभी मेरे संघर्ष के साथी रहे हैं. हर सुख दुख में आप सभी ने हमारा साथ दिया है. यह विपत्ति के समय व्याकुल होने का वक्त नहीं है.
भाजपा ‘विधायक-मंत्री खरीदो’, ‘ED-CBI से धमकी दिलवाओ’ का खेल खेलती है : हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग जनता की नहीं, बल्कि अपने हितों की सरकार चलाना चाहते हैं.
आरजी कर पीड़िता की तस्वीर वायरल होने पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, CBI को दिया ये निर्देश
पिछले महीने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पीड़िता का नाम, फोटो और वीडियो हटाने का निर्देश दिया था.
सज्जाद लोन ने घोषणापत्र में किए कई वादे, जम्मू-कश्मीर चुनाव में धांधली की कराएंगे न्यायिक जांच
चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए सज्जाद लोन ने कहा कि पार्टी अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली और जम्मू-कश्मीर की 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.
सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत की वृद्धि एक स्पष्ट दृष्टिकोण का परिणाम: PM मोदी
पीएम ने कहा, सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए आईएसए एक आदर्श मंच है.
Swachh Bharat Mission लोगों के स्वास्थ्य के लिए गेमचेंजर, इससे शिशु एवं बाल मृत्यु दर कम हुई — पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन को जनता के स्वास्थ्य के लिए "गेम-चेंजर" बताया. उन्होंने कहा कि क्लीन, सेफ सैनिटाइजेशन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गेम-चेंजर हैं और मुझे खुशी है कि भारत ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है.
केंद्र ने झारखंड हाईकोर्ट में कहा, ‘संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला गंभीर’
पूर्व की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को आदेश दिया गया था कि घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित कराने में स्पेशल ब्रांच की मदद लेकर कार्रवाई करें.





