Bharat Express DD Free Dish

india news

8th Pay Commission Update: भारत में 8वें वेतन आयोग के लागू होने की तैयारी शुरू हो गई है. ये 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा. सैलरी में 20-35% बढ़ोतरी की उम्मीद है, कर्मचारी 31 मार्च तक फीडबैक दे सकते हैं.

पश्चिम एशिया की जंग के बीच पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की. जिसमें ईंधन आपूर्ति, महंगाई और राज्यों की तैयारियों पर चर्चा हुई. केंद्र और राज्यों ने मिलकर संकट से निपटने की रणनीति पर विचार किया. सरकार का प्रयास है कि इस वैश्विक तनाव का भारत पर न्यूनतम असर पड़े.

पीएम मोदी ने कहा— भारत से दूर, विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध हो रहे हैं, लेकिन आज के परस्पर जुड़े परिवेश में कोई भी देश इनके प्रतिकूल परिणामों से अछूता नहीं रह सकता. कई देशों में स्थिति और बिगड़ गई है.

PM Modi High Level Meeting: PM मोदी ने पेट्रोलियम, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की समीक्षा की. पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए आपूर्ति बिना रुके रखने के निर्देश दिए.

गिफ्ट सिटी से अब भारतीय निवेशक दुनिया के 30 बड़े बाजारों में आसानी से निवेश कर सकेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के विजन और गुजरात सरकार के प्रयास से यह नया प्लेटफॉर्म शुरू हुआ है. छोटी राशि से भी गूगल-एप्पल जैसे शेयर खरीदना संभव.

मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ने न सिर्फ गरीब परिवारों को घर दिया है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और सम्मान भी जोड़ा है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- "नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है. माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है."

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2026-27 में 44 हजार से अधिक जोड़ों के विवाह कराए जाएंगे. इस योजना के लिए सरकार करीब 242 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

सरकार ने 14 साल की लड़कियों के लिए देशभर में HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया. गार्डासिल-4 वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम का लक्ष्य है.

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में 9 मार्च को मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन शुरू होने जा रहा है। जिसमें आज देश के तमाम दिग्गज शरकत करने वाले हैं। जो मेगा कॉन्क्लेव में भारत 2047 का विकसित भारत पर ये दिग्गज अपने-अपने विचार रखेंगे।