Swachh Bharat Mission: अंबाला में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने लगाया झाड़ू, स्वच्छता को बताया जन आंदोलन
Swachh Bharat Mission Ambala: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अंबाला में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन बताते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की.
PM Narendra Modi Longest Serving Prime Minister: नेहरू का रिकॉर्ड टूटेगा, भाजपा नेताओं ने बताया गर्व का क्षण
Narendra Modi longest serving Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे, जिससे जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छूट जाएगा. भाजपा नेताओं केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और जगदंबिका पाल ने इसे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मोदी के नेतृत्व की सराहना की.
उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ा झटका, अब सिर्फ 4 LPG रिफिल पर मिलेगी ₹300 सब्सिडी
PM Ujjwala Yojana Rule Change: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 रिफिल कर दी है. अब लाभार्थियों को साल में केवल पहले चार सिलेंडरों पर ही 300 रुपये की DBT सब्सिडी मिलेगी.
नासिक TCS के बाद पुणे में भी कॉर्पोरेट जिहाद, धर्मांतरण से इनकार करने पर हिंदू महिला कर्मचारी को कंपनी से निकाला… महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Pune Wipro religion conversion case: पुणे के हिंजवड़ी क्षेत्र में स्थित विप्रो कार्यालय की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने अपनी महिला वरिष्ठ अधिकारी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और नौकरी से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
‘मन की बात’ में PM Modi की अपील: गर्मी से बचने के लिए अपनाएं देसी पेय, खूब पिएं पानी
देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी में पर्याप्त पानी पीना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. उन्होंने आम पन्ना, लस्सी, छाछ, सत्तू शरबत, कोकम शरबत और बेल पना जैसे पारंपरिक भारतीय पेयों का जिक्र करते हुए इनके स्वास्थ्य लाभ बताए. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पेय शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से कृत्रिम और डिब्बाबंद पेयों की बजाय देसी पेयों को अपनाने की सलाह दी
रेलवे स्टेशन का खाना हुआ महंगा, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
New Railway Station Food List: 1 जून से रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने के सामान की नई रेट लिस्ट लागू होगी, जिससे यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा. रेलवे प्रशासन ने वेंडर्स को खाने की क्वालिटी सुधारने और दो भाषाओं में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश भी दिए हैं.
Meera Road में बकरों पर बवाल सोसाइटी के बाहर हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
मुंबई के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक सोसाइटी में बकरों को रखने को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने बिल्डिंग के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक बकरों को सोसाइटी से बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में बजरंग दल के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए इस रिपोर्ट में।
पीएम मोदी के विजन से चमकेगा देश का पर्यटन, घरेलू टूरिज्म और होटल सेक्टर में आएगा रिकॉर्ड विदेशी निवेश
PM Modi Tourism Vision: पीएम मोदी की घरेलू पर्यटन की अपील से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर चमकेगा. होटल एसोसिएशन ने कहा- विदेशी मुद्रा आय में होगी 30% तक की भारी बढ़ोतरी.
PM मोदी की अपील के बाद सिक्किम पहला राज्य बना, जहां फ्यूल सेविंग के लिए लागू हुई ‘ऑड-ईवन’ व्हीकल पॉलिसी
Odd Even Policy: वैश्विक ईंधन संकट के बीच सिक्किम देश का पहला राज्य बना, जहां पेट्रोल बचाने के लिए ऑड-ईवन वाहन नीति लागू की गई है.
Suvendu Adhikari के बड़े फैसले, महिलाओं को फ्री बस यात्रा, 7वें वेतन आयोग को मंजूरी
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है. सरकार ने महिलाओं के लिए 1 जून से मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है और साथ ही 7वें वेतन आयोग के गठन को भी हरी झंडी दे दी है. धार्मिक सहायता योजनाओं को बंद करने और अन्नपूर्णा भंडार योजना के विस्तार जैसे फैसलों को भी मंजूरी मिली है. सरकार ने CAA आवेदकों को भी सामाजिक योजनाओं का लाभ देने की बात कही है. इन फैसलों को राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है





