देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती
India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर आ गई, जो पिछली तिमाही में 5.4% थी. ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटकर 4.3% हुई, जबकि शहरी इलाकों में बढ़कर 6.8% दर्ज की गई.
बढ़ती बेरोज़गारी एक विकट समस्या
भारत में बढ़ती बेरोज़गारी एक गंभीर समस्या बन चुकी है. सरकारी नौकरियों की भारी मांग, निजी क्षेत्र में गिरते अवसर और अनौपचारिक मज़दूरी ने युवाओं में गहरी हताशा पैदा की है.







