Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया. पीएम ने उन्हें मिट्टी से जुड़ा और निडर नेता बताते हुए युवाओं से उनके जीवन दर्शन को पढ़ने की अपील की.

बिहार की राजनीति में इस वक्त हलचल तेज है। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर NDA में लगातार बैठकों का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के घर हुई बड़ी बैठक में जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। 14 अप्रैल को पटना में अहम बैठक के दौरान नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद NDA की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान संभव है। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। आने वाले 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान शर्मा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीन-तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिंकी भुयान शर्मा () ने पवन खेड़ा को कानून कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि खेड़ा जिन दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगा रहे हैं, वे बेहद खराब तरीके से गढ़े गए हैं और इन्हें मीडिया में दिखाने से पहले कांग्रेस नेता ने जरूरी वेरिफिकेशन तक नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि

पूर्व कांग्रेस सांसद Udit Raj ने आरोप लगाया कि Bharatiya Janata Party संविधान का “गला घोंट” रही है. उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया और संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे लोकतंत्र और संविधान की भावना को नुकसान पहुँच रहा है. इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता प्रशांत ने उनसे खास बातचीत की |

Delimitation Commission Bill 2026: परिसीमन विधेयक 2026 से लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं. जानिए कैसे बदलेगा प्रधानमंत्री चुनने का गणित, उत्तर बनाम दक्षिण की राजनीति और नए समीकरण.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अब मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक ओर बीजेपी मुस्लिम वोटबैंक और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठा रही है, वहीं दूसरी ओर हिंदी भाषी मतदाताओं पर भी उसकी खास नजर है। करीब 60 लाख हिंदी भाषी वोटर कई सीटों पर हार-जीत तय कर सकते हैं। बीजेपी ने बिहार के नेताओं को मैदान में उतारा है, तो ममता बनर्जी ‘बंगाली बनाम बाहरी’ का मुद्दा उठाकर संतुलन साधने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में इस चुनाव में हिंदी वोटबैंक सबसे बड़ा गेमचेंजर बन सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच लेकर पैदा होते हैं, वे आम जनता की समस्याओं को कभी समझ नहीं सकते। उन्होंने अपने बयान में विकास, सुशासन और गरीबों के हितों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। यह बयान राजनीतिक माहौल में नई बहस को जन्म दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से विदा हो रहे 37 सांसदों को विदाई देते हुए उनके अनुभव की सराहना की. पीएम ने शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे और देवगौड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं को लोकतंत्र की थाती बताया.

Amit Shah tribute Veer Savarkar death anniversary: वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी. जानिए किसने क्या कहा.

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन (congress protest without t shirt) के मामले पर सियासी तूफान तेज होता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब (uday bhanu chib) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) ने भी उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।