Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian politics

हापुड़ के बक्सर गांव में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए भेदभाव-निरोधक कानून के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाकर सरकार के इस कदम का विरोध किया है.

Suresh Kalmadi Death: सुरेश कलमाड़ी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने पायलट से लेकर संसद तक का सफर तय किया था.

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर कराने की बीजेपी की मांग को लेकर सियासत गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मांग का पुरजोर विरोध कर रहा है। आखिर JMM इस व्यवस्था के खिलाफ क्यों है और दलीय आधार पर चुनाव कराने में क्या दिक्कतें हैं? इन्हीं तमाम सवालों पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय से खास बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी की मांग पर पार्टी का पक्ष और इसके पीछे के तर्क विस्तार से रखे...

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा की मोदी सरकार की योजनाओं पर की गई आलोचना वाली पोस्ट पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने एक्स पर व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Parliament के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “SIR” को लेकर बड़ा हमला बोला है उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सदन में तीखी बहस देखने को मिली.अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में सम्मान की भाषा का पालन होना चाहिए, साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया.

अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के प्रयास का विरोध किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, मुसलमानों को 5 एकड़ भूमि मिल चुकी है और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी पूरा हो रहा है। अब मंदिर–मस्जिद की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि देश को सौहार्द, विकास और भाईचारे की जरूरत है, न कि धार्मिक विवादों की। उन्होंने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी मनाने पर भी आपत्ति जताई और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने की अपील की।

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. विपक्ष ने SIR, राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की है. वहीं सरकार नौ अहम आर्थिक विधेयक पेश करने की तैयारी में है.

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. सरकार परमाणु ऊर्जा, उच्च शिक्षा और कॉरपोरेट सुधार से जुड़े विधेयक पेश करेगी. वहीं विपक्ष SIR, दिल्ली ब्लास्ट और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है.

भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने बिहार चुनाव पर बड़ा बयान दिया है.भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने अपनी जीत पर बड़ा दावा किया और कहा कि, प्रशांत किशोर के अगुवाई में बिहार में इस बार जन सुराज बड़ी जीत हासिल करेगी.देखिए हमारे संवाददाता अनूप कुमार से उनकी ये खास बातचीत।

PM Modi meets Vice President Radhakrishnan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से वाइस-प्रेसिडेंट्स एन्क्लेव में मुलाकात की. यह उनकी शपथ ग्रहण के बाद पीएम के साथ पहली भेंट रही, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.