विदेशी निवेशकों ने फिर निकाला पैसा, पर घरेलू शूरवीरों ने खरीदे ₹12,630 करोड़ के शेयर; रुपया भी हुआ मजबूत
Rupee vs Dollar Today: इस हफ्ते भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में अपनी बिकवाली जारी रखते हुए ₹4,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने मोर्चा संभालते हुए बाजार में ₹12,630 करोड़ का भारी निवेश किया, जिससे बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा.
डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, शेयर बाजार में तेजी
Indian rupee record low: भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 93.12 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया. भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से दबाव बढ़ा है, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली.
LPG Gas Cylinder से लेकर Fuel तक… देश में फिर बढ़ सकते हैं Petrol- Diesel के दाम, जानें पूरा मामला
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की जेब पर भी पड़ सकता है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि सरकार फिलहाल हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता रहा तो आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसे में आम लोगों की जेब पर एक और महंगाई का झटका लग सकता है।





