Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indresh kumar

पहलगाम की वादियाँ इस बार सिर्फ़ प्राकृतिक खूबसूरती ही नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता और राष्ट्रीय एकजुटता की गवाही भी बनीं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने साबित कर दिया कि कश्मीर की असली पहचान भाईचारा और शांति है.

डॉ. इंद्रेश कुमार ने श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा वक़्फ़ अधिनियम पर लिखी पुस्तक भेंट किया. इस अवसर पर उन्होंने भारत की साझा संस्कृति, सामाजिक एकता और सभी समुदायों के योगदान पर जोर दिया.

नई दिल्ली के हरियाणा भवन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार, वैचारिक मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर गहन चर्चा हुई. RSS पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने मंच को नीति, विचार और सेवा आधारित आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत अपने खोए हुए संसाधनों और ज़मीन को वापस पाने के लिए पूरी ताक़त से काम करेगा. धर्मांतरण को असंवैधानिक बताते हुए उन्होंने इस पर सख्त रोक लगाने की मांग की.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित भव्य ईद मिलन समारोह में वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर से आए नेताओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धर्मगुरुओं ने एक स्वर में इसे मुस्लिम समाज के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम बताया.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत ने शांति और विकास को अपनाया, जबकि पाकिस्तान ने विभाजन और आतंकवाद को. पाकिस्तान आंतरिक अस्थिरता और अलगाववाद की आग में जल रहा है, जबकि भारत सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन रहा है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) द्वारा आयोजित "सद्भावना सप्ताह" के तहत दिल्ली के मदरसे के बच्चों के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मंच के मार्गदर्शक और RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार ने भाग लिया.

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की. उन्होंने सभी से संयमित तरीके से पटाखे जलाने की अपील की, यह कहते हुए कि यह त्योहार का समय है और हमें इसे अपने पर्यावरण और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए.

कश्मीर घाटी में सुरक्षा चुनौतियों और बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्धों समेत सभी अल्पसंख्यकों पर हो रही बर्बरता की निंदा करते हुए इंद्रेश कुमार ने विपक्ष की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं.

आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार मतदाता जागरूकता अभियान के लिए निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे.