Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया ने दिया सम्मान: PM मोदी को अब तक रिकॉर्ड संख्या में मिले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक रिकॉर्ड 14 देश सम्मानित कर चुके हैं. इन सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को प्रसिद्ध वैश्विक संगठनों से कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं.

PM Modi
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

Dominica will honor PM Modi: डोमिनिका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा. यह जानकारी गुरुवार को सामने आई. कोविड-19 महामारी के दौरान कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की मदद और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति समर्पण के लिए पीएम मोदी को डोमिनिका सम्मानित करेगा.

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी देश ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया हो. आज तक रिकॉर्ड 14 देश उन्हें सम्मानित कर चुके हैं. इन सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को प्रसिद्ध वैश्विक संगठनों से कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं.

ये सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शिता का प्रतिबिंब हैं, जिसने वैश्विक मंच पर भारत के उदय को मजबूत किया है. यह दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शातें हैं.

एक नजर पीएम मोदी को प्रमुख देशों द्वारा दिए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पर

  1. अप्रैल 2016 में, सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, किंग अब्दुलअजीज सैश से सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज द्वारा प्रदान किया गया.
  2. 2016 में ही, पीएम मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ से सम्मानित किया गया.
  3. 2018 में, फिलिस्तीन की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के लिए फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है.
  4. 2019 में, प्रधानमंत्री को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो भारत-यूएई के घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है.
  5. रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से भी सम्मानित किया. पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में मॉस्को की अपनी यात्रा के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया.
  6. 2019 में, मालदीव ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया, जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान है.
  7. संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2020 में पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया, जो असाधारण सेवा और उपलब्धियों के लिए अमेरिकी सशस्त्र बलों द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है.
  8. भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया. यह पुरस्कार मार्च 2024 में भूटान की उनकी यात्रा के दौरान प्रदान किया गया.
  9. 13 जुलाई 2023 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगुवाई में आयोजित एक समारोह में पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital