Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Israel Hamas War

रूस-यूक्रेनऔर अब इजरायल-हमास... दुनिया पहले ही दो खतरनाक युद्धों को झेल रही है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे परमाणु हमले का खतरा बढ़ गया है.

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का आज 21वां दिन है। इजराइली सेना ने बताया कि उन्होंने हमास के 5 सीनियर कमांडरों को मार गिराया है। इनमें हमास इंटेलिजेंस का डिप्टी हेड शादी बारूद भी शामिल है।

हमास की बेहद क्रूर मानी जाने वाली मिलिट्री विंग अल-कासिम ब्रिगेड ने इजराइल पर हमला किया। इसका चीफ मोहम्मद देइफ है। यही 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड है। देइफ सालों से इजराइल की "मोस्ट वांटेड" लिस्ट में टॉप पर है।

Israel Hamas War updates: इजरायली हमलों से छटपटाए हमास ने अब अपना प्रतिनिधिमंडल ईरान के रास्‍ते रूस भेजा है. रूसी राजधानी मॉस्को में हमास के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत मिखाइल बोगदानोव से मुलाकात की. ईरान पर्दे के पीछे इजरायल पर दवाब बनाएगा.

गाजा सिटी के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल में 17 अक्टूबर को रॉकेट से हमला हुआ था। 500 लोगों की मौत का दावा किया गया। हमास और इजराइल ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए। इजराइल ने कहा- हमला फिलिस्तीनी संगठन इस्लामिक जिहाद ने किया। उनका रॉकेट मिसफायर हुआ। सबूत के तौर पर इसका वीडियो भी पेश किया।

इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच अमेरिका एक नए प्लान में जुट गया है. हमास से निपटने के लिए अमेरिका अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है. ठीक इसी तरह का गठबंधन 2014 में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ बना था.

पहली बार इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने माना कि इजराइल 7 अक्टूबर के हमले को रोकने में नाकाम रहा। नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले समय में हमला न रोक पाने के लिए मेरे साथ ही सभी को जवाब देना पड़ेगा। वहीं इजराइली सेना ने बताया कि वो रात में टैंकों के साथ उत्तरी गाजा में घुसे थे।

दिल्ली पुलिस द्वारा महापंचायत की इजाजत खारिज होने को लेकर याचिका दायर की गई थी लेकिन हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस ने फैसले को बरकरार रखा है.

हमास ने इजरायल के करीब 2 सौ लोगों को बंदी बना लिया. इसके बाद से दोनों के बीच घमासान मचा हुआ है. बंधक बनाने की इस हरकत को ईरान से जोड़ा जा रहा है. साल 1979 में दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका 444 दिनों तक ईरान के चंगुल में रहा. यहां तक कि अपहृत अमेरिकियों की आंखों पर पट्टी बांधकर परेड भी कराई गई थी.

आतंकी संगठन हमास ने बहुत से यहूदी नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है. इस बीच इजरायल लगातार हमास के कब्जे वाले इलाके गाजा पर हमले कर रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ही आर-पार का फैसला हो जाएगा. मगर, सवाल ये है कि गाजा पर हमास के खात्मे के बाद क्या इजरायल वापस लौटेगा, या अपना सैन्य बेस बनाकर वहीं बसने वाला है?