Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jantar Mantar Protest

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं और शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाएं.

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम वाले उनके घर से उठाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की टीम सुबह करीब 7:45 बजे उनके सेक्टर-56 स्थित घर पर पहुंच गई.

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर अपने ही लोगों के खिलाफ जंग छेड़ रही है.

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन पर दिल्ली किले में तब्दील हो गई है. 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जनपथ के पास से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है.

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट. कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए 12 अक्टूबर की तारीख तय की है.

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला किए जाने की खबर सामने आई है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है.

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस के 1 अक्टूबर के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामले में 14 वर्षीय बच्ची और उसके परिवार को कथित धमकियों पर गंभीर चिंता जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद सुरक्षा के नाम पर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को अचानक बंद किए जाने के मामले में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और डीएमआरसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

जंतर-मंतर पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा. आरोपी पर पॉक्सो और SC-ST एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज हुई है.