Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jantar Mantar Protest

Jantar Mantar Protest Update: जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को पत्र भेजा है. पुलिस ने ऐसे कंटेंट हटाने के साथ पोस्ट करने वाले यूजर्स की डिटेल, लॉगिन-लॉगआउट रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने को कहा है.

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से बंद किए गए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट को फिर से खोल दिया हैं.

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके टाइफाइड से पीड़ित हो गए हैं. अस्पताल से वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि इलाज के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है.

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा. इसी बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमारा समय कीमती है और हम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से तभी मुलाकात करेंगे, जब वे हमारी मांगों को पूरा करने के लिए मानेंगे.

Arvind Kejriwal on Jantar Mantar Protest: NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में CJP द्वारा निकाले गए संसद मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और इंटरनेट बंदी पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है.

नीट-यूजी 2026 को लेकर जंतर-मंतर से निकाले गए संसद मार्च के दौरान कथित भड़काऊ नारेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. दिल्ली पुलिस वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है.

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोचों के प्रदर्शन का The End हो गया है. प्रशासन ने प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने आज संसद भवन तक मार्च आयोजित किया था. इस मार्च में हजारों लोग शामिल थे. लेकिन संसद भवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया.

जंतर-मंतर पर 23 दिनों से अनशन पर बैठे तीन छात्र कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी. अब चर्चा सोनम वांगचुक के रुख पर है, जिन्होंने अनशन खत्म करने के लिए अपनी शर्तें सामने रखी हैं.