Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

jantar mantar

दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस (सीपी) में बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया हैं.

जंतर-मंतर पर उठी छात्रों और युवाओं की आवाज सिर्फ एक पेपर लीक विवाद का विरोध नहीं है, बल्कि यह देश की शिक्षा व्यवस्था में भरोसे और जवाबदेही को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का संकेत है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कथित ज्यादतियों के मामले में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि अदालत पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मामलों की सुनवाई करेगी.

जंतर-मंतर पर NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रवक्ता विजेता दहिया का बर्गर खाते वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर आलोचना के बीच पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद और सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला.

NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद सत्र के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रदर्शन को नियंत्रित किया.

दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों फिर चर्चा में है. 1990 के दशक से पहले तक दिल्ली का बोट क्लब आंदोलनों का मुख्य केंद्र था लेकिन 1988 के किसान आंदोलन के बाद वहां पाबंदी लग गई. जानिए कैसे इसके बाद जंतर-मंतर को दिल्ली का आधिकारिक धरना स्थल चुना गया और यह देश में विरोध प्रदर्शनों का सबसे बड़ा अड्डा बन गया.

सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की कमान CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने संभाली. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा के दौरान उनके भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटा दिया. आज सुबह हुई कार्रवाई के दौरान धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में तनाव का माहौल बन गया.