Bharat Express DD Free Dish

jharkhand politics

झारखंड की राजनीति में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स 2 का मामला लगातार गरमा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सूर्या हांसदा की हत्या कर इसे एनकाउंटर का नाम दिया गया है और उन्होंने CBI जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर 24 मामलों वाले अपराधी के साथ पार्टी क्यों खड़ी है। 11 सितंबर को बीजेपी ने राज्यभर के प्रखंडों में धरना देने का ऐलान किया है। यह विवाद अब झारखंड की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है...

शिबू सोरेन, जिन्हें 'दिशोम गुरु' कहा जाता है, ने झारखंड के आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया. उनके जीवन में बलिदान, आंदोलन और जनसेवा की एक मिसाल देखने को मिलती है.

Shibu Soren: सोरेन ने 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली. लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाने के चलते 9 दिनों के अंदर इस्तीफा देना पड़ा. अगस्त 2008 से जनवरी 2009 तक फिर मुख्यमंत्री रहे.

झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. सरकार जहां जल्द चुनाव कराने की बात कह रही है, वहीं विपक्ष कांग्रेस पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है.

झारखंड विधानसभा में धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सत्ता और विपक्ष में तीखी बहस हुई. भाजपा ने आरक्षण खत्म करने की मांग की, जबकि कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता के आधार पर लाभ जारी रखने की बात कही.

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का मोबाइल जब्त किया गया. स्पीकर ने सत्र में फोन पर बात करने पर नाराजगी जताई और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की.

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में टिकट से वंचित कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. इनमें तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं. 

अजय कुमार सिंह इसके पहले 24 फरवरी 2023 को डीजीपी बनाए गए थे, लेकिन उन्हें 26 जुलाई 2024 को इस पद से हटाकर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तौर पर पदस्थापित किया गया था.

बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता अमर बावरी ने बताया कि राज्य के राजनीतिक संकट पर बीजेपी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है और संवैधानिक प्रावधानों की दुहाई दी है.