Bharat Express DD Free Dish

Kailash Vijayvargiya

पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट दी गई है. टिकट मिलने के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने परसों मुझे कुछ निर्देश दिए. मैं असमंजस में था और टिकट की घोषणा होने के बाद मैं आश्चर्यचकित रह गया.

Kailash Vijayvargiya: पार्टी के महासचिव ने कहा कि यह मेरे सौभाग्य की बात है कि मुझे चुनावी राजनीति में भाग लेने का मौका मिल रहा है. मैं पार्टी की अपेक्षाओं को पूरी करने की कोशिश करूंगा.

Madhya Pradesh Assembly elections: इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं; सत्‍तारूढ़ भाजपा अपने प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर रही है. उसकी नई लिस्‍ट में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं. देखिए लिस्‍ट....

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गुजरात में 2022 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी को मिली हार की तरह ही मध्य प्रदेश में भी पराजय होगी.

वायरल वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में रात के समय युवाओं के नशे में झूमने को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, मैं दादा-दादी, मां-बाप सबसे कहता हूं कि शिक्षा जरूरी नहीं है, संस्कार जरूरी हैं.