Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP के उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट सामने आई, नरेंद्र तोमर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को मिली टिकट

Madhya Pradesh Assembly elections: इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं; सत्‍तारूढ़ भाजपा अपने प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर रही है. उसकी नई लिस्‍ट में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं. देखिए लिस्‍ट….

narendra tomar Kailash Vijayvargiya

नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने फिर अपने प्रत्‍याशियों के नाम घोषित किए हैं. इस बार पार्टी ने अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्‍ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी नाम है, यानी उनको भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. वह मध्य प्रदेश की दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी द्वारा घोषित किए गए 39 उम्मीदवारों में कई सांसद भी शामिल हैं. वहीं, तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने जिन सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है, उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी टिकट मिला

मध्य प्रदेश में फायर-ब्रांड नेता माने जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल वह बीजेपी महासचिव हैं. उनके अलावा सतना से भाजपा के सांसद गणेश सिंह सतना सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. सीधी से सांसद रीति पाठक सीधी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तरह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी टिकट मिला है. उनको निवास विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी टिकट मिला है. वो नरसिंहपुर से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़िए: AIADMK ने तोड़ा BJP से नाता, NDA से अलग होने का किया ऐलान, क्या I.N.D.I.A. का हिस्सा होगी जयललिता की पार्टी?

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital