पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने से तीन कोच जल गए और चौथा प्रभावित हुआ. हालांकि रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से 1,500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ.






