Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मानसून के आगमन से पहले केदारनाथ धाम में उमड़ा जन-सैलाब, यहां 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए ‘बाबा’ के दर्शन

बाबा केदार के दर्शन की यात्रा के संपन्न होने में अभी भी चार महीने का समय बचा हुआ है. अनुमान है कि यात्रा के अंत तक यहां पहुंचने वाले भक्तों की संख्या 25 लाख के पार हो सकती है.

Kedarnath Dham yatra 2024

हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Kedarnath Dham yatra 2024: उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है. मानसून के दस्तक देने के बावजूद हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं. 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं.

पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाबा की यात्रा देर से शुरू हुई, इसके बाद भी भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक कपाट खुलने के पहले दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे.

यात्रा के संपन्न होने में अभी भी चार महीने का समय बचा हुआ है. ऐसे में बताया जा रहा है कि अंत तक धाम के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच सकती है.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसका जिला प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनके ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है. पैदल मार्ग और धाम में रेन शेल्टर बनाए गए हैं.

Kedarnath

ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग भी की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

पशुओं का भी रखा जा रहा खास ख्याल

इस बार यात्रा में मुख्य बात यह है कि पशुओं का भी खास ख्याल रखा जा रहा है. यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों के आराम के लिए टिन शेड बनाया गया है. पहले इन पशुओं के आराम के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों को टिटनेस के इंजेक्शन लगाए गए हैं. इससे उनकी मौत में कमी आई है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital