Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कुणाल कामरा ने Bookmyshow को लिखा पत्र, कहा- मेरे सोलो शो से कलेक्ट दर्शकों की संपर्क जानकारी मुझे दें

एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर कामरा ने लिखा, “डियर बुक माई शो, मैं समझ सकता हूं कि आपको राज्य के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की जरूरत है. मैं जानता हूं कि मुंबई लाइव मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र है. ऐसे में राज्य के सहयोग के बिना कोल्डप्ले और गन्स एंड रोजेजे जैसे शो संभव भी नहीं हैं.”

Kunal Kamra

स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘बुक माई शो’ को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘बुक माई शो’ को अपने व्यवसाय के लिए कोई भी फैसला लेने का पूरा अधिकार है. इसके साथ ही कामरा ने ‘बुक माई शो’ से अपील भी की.

एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर कामरा ने लिखा, “डियर बुक माई शो, मैं समझ सकता हूं कि आपको राज्य के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की जरूरत है. मैं जानता हूं कि मुंबई लाइव मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र है. ऐसे में राज्य के सहयोग के बिना कोल्डप्ले और गन्स एंड रोजेजे जैसे शो संभव भी नहीं हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “ मुद्दा यह नहीं है कि आप मुझे सूची से हटा सकते हैं या नहीं-यह हमारे शो को लिस्टेड करने के आपके विशेष अधिकार के बारे में है. कलाकारों को अपनी वेबसाइट के माध्यम से लिस्टेड करने की अनुमति न देकर, आपने प्रभावी रूप से मुझे उन दर्शकों तक पहुंचने से रोक दिया है, जिनके लिए मैंने 2017 से 2025 तक प्रदर्शन किया है.“

मेरे सोलो शो से कलेक्ट दर्शकों की जानकारी मुझे दें

कामरा ने आगे लिखा, “आप शो की लिस्टिंग के लिए रेवेन्यू का 10 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं, जो आपका बिजनेस मॉडल है. हालांकि, इससे एक महत्वपूर्ण बात सामने आती है, कमीड‍ियन चाहे कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, हम सभी को अपने दर्शकों तक पहुंचने के लिए विज्ञापन पर प्रतिदिन 6,000 से 10,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. यह लागत एक अतिरिक्त बोझ है, जिसे हमें कलाकारों के रूप में उठाना ही पड़ता है. आप यह तर्क दे सकते हैं कि डेटा संरक्षण एक चिंता का विषय है, लेकिन कौन किस डेटा को किससे सुरक्षित रखता है, यह प्रश्न कहीं अधिक बड़ा है.

मैं अनुरोध कर रहा हूं कि आप मेरे सोलो शो से कलेक्ट दर्शकों की संपर्क जानकारी मुझे सौंप दें, ताकि मैं अपना जीवन सम्मान के साथ जी सकूं और एक निष्पक्ष आजीविका की दिशा में काम कर सकूं.” कमीडियन ने आगे लिखा, “एक सोलो कलाकार के रूप में विशेष रूप से कॉमेडी की दुनिया में हम शो और प्रोडक्शन दोनों होते हैं. ऐसे में मैं इनमें से एक का अनुरोध करता हूं कि मुझे लिस्ट से न हटाएं, या मुझे वह डेटा (संपर्क जानकारी) दें, जो मैंने अपने दर्शकों से आपके मंच के माध्यम से उत्पन्न किया है.”

शिवसेना नेता राहुल कनाल ने एक लेटर लिखकर ‘बुक माई शो’ से कुणाल के शो को हटाने की मांग की थी. इसके बाद शनिवार को ‘बुक माई शो’ ने कामरा से जुड़े कॉन्टेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था.


ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में नहीं हुई कोई वृद्धि, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital