Kunal Kamra RSS Tshirt: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार मामला उस फोटो का है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह एक टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. टी-शर्ट का डिज़ाइन देखकर कई लोग इसे आरएसएस (RSS) पर तंज के रूप में देख रहे हैं. पोस्ट सामने आते ही भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस कार्रवाई की बात कही.
सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया बवाल
कामरा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- “not clicked at a comedy show”, जो उनकी पिछली कॉन्ट्रोवर्सी की ओर इशारा था. कुछ महीने पहले उनके शो को लेकर शिव सेना नाराज हो गई थी और मुंबई के एक कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ कर दी गई थी. ऐसे में यह कैप्शन कई लोगों को एक और व्यंग्य जैसा लगा.
पोस्ट में कामरा की टी-शर्ट पर एक डॉग की तस्वीर है, जिसके साथ आरएसएस का संदर्भ जोड़ा गया दिखता है. इसने भाजपा खेमे को खासा नाराज कर दिया.
Not Clicked at a comedy club ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/pV7P83jgEn
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) November 24, 2025
BJP नेता बोले- “पुलिस कार्रवाई होगी”
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार ऐसे पोस्ट को हल्के में नहीं लेगी. उनके मुताबिक, “कोई भी व्यक्ति इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी.” उन्होंने साफ कहा कि आरएसएस का अपमान करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
शिव सेना ने भी जताई आपत्ति
शिव सेना (शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट ने भी कामरा की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पहले कामरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया और अब सीधे RSS को निशाना बना रहे हैं.
शिरसाट बोले- “पहले हमने जवाब दिया था. अब उन्होंने साहस करके सीधे आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की है. इस बार बीजेपी को सख्त प्रतिक्रिया देनी चाहिए.”
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र का पहला प्यार एक पाकिस्तानी लड़की, इस कारण रह गई कहानी अधूरी
पहले भी रहे विवादों में
यह पहली बार नहीं है जब कुणाल कामरा किसी राजनीतिक विवाद में फंसे हों. इसी साल उन्होंने एक शो के दौरान एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए एक फिल्मी गाने के बोल बदल दिए थे. इसके बाद शिव सेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में स्थित Habitat Comedy Club और जिस होटल में वह क्लब है, वहां तोड़फोड़ की थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




