Bharat Express DD Free Dish

Law Enforcement

नए साल से पहले मुंबई पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 814 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है.

फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार सच बोलने के अभियान को बढ़ावा देने को लेकर अपने देश में नए मंत्रालय का गठन कर सकती है. इसको लेकर नाम भी सामने आ गया है इसका नाम ट्रूथ मिनिस्ट्री यानी कि सत्य मंत्रालय हो सकता है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसके संकेत देते हुए अपने एक भाषण में कहा कि हमारे देश में ये पता होना चाहिए कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? इसको लेकर मैक्रों का कहना है कि इस दौर में सच और झूठ को पहचानना कठिन हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी करने पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि पूछताछ कक्ष में सीसीटीवी कैमरे मानवाधिकार सुनिश्चित करने और पुलिस अत्याचार रोकने के लिए जरूरी हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा. नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी सख्ती होगी, रिपोर्ट हर शुक्रवार शासन को दी जाएगी.

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP ओपी सिंह ने सिख आतंकवादियों के खिलाफ अपनी पहली बड़ी मुठभेड़ के बारे में बताया. यहां पढ़िए उनके साहस और कुशल नेतृत्व की एक दिलचस्प कहानी!