‘तहसील से लेकर डीएम तक के चक्कर काटे…’, सीएम योगी के आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला
Lucknow Woman Climbs Tower: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आगरा की रहने वाली एक महिला जमीन विवाद को लेकर एक टावर पर चढ़ गई. महिला का आरोप है कि उसकी करीब डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है.





