Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 में ईशा गुप्ता ने संगम स्नान किया और योगी सरकार की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि वह एक सनातनी के रूप में महाकुंभ में आई हैं और यहां आकर उन्हें गौरव की अनुभूति हो रही है.

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने महाकुंभ 2025 की दिव्यता और भव्यता की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए धन्यवाद दिया.

महाकुंभ में हर बार आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलता है. लेकिन इस बार भक्ति के साथ-साथ बाबाओं की लग्जरी गाड़ियां चर्चा में हैं. कई साधु-संत महाकुंभ में महंगी और लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे, जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.

Prayagraj mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ-2025 के आयोजन में पीएम मोदी ने आज गंगा की पवित्र जलधारा में डुबकी लगाई. उनके साथ सीएम योगी उपस्थित रहे. दोनों ने त्रिवेणी संगम को निहारा और कुंभक्षेत्र का जायजा लिया.

आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हिमांगी सखी हमलावर नजर आ रही हैं. भारत एक्सप्रेस से बातचीत में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी से खास बातचीत की है...

महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद जी महराज का अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की है.

 महाकुंभ 2025 में आठ प्रमुख बौद्ध देशों के 600 से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इस आयोजन को वैश्विक आध्यात्मिक संगम बना दिया. संगम तट पर हुए विशेष आयोजनों में सनातन और बौद्ध परंपराओं के गहरे संबंधों को रेखांकित किया गया

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 29 जनवरी की घटना की गहन जांच होगी और षडयंत्रकारियों को बेनकाब किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में बौद्ध महाकुंभ यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि हिंदू और बौद्ध धर्म एक ही वटवृक्ष की शाखाएं हैं. उन्होंने भगवान बुद्ध के करुणा और मैत्री के संदेश को भारत की एकता से जोड़ा और महाकुंभ को वैश्विक स्तर पर एकता का प्रतीक बताया.

इंदौर से महाकुंभ में आई मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं. इस वीडियो में मोनालिसा को दुल्हन के लिबास में दिखाया गया है, जो उनकी सादगी और खूबसूरती को बखूबी उभारता है.