Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: 5 जनवरी को महाकुंभ के दौरान नेत्र कुंभ का आयोजन शुरू होगा, जहां 5 लाख से अधिक मरीजों की जांच और 3 लाख से ज्यादा चश्मों का वितरण किया जाएगा.

सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभ में साइबर सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. सभी थानों में स्पेशल साइबर हेल्प डेस्क बनाई जा रही है और साइबर पेट्रोलिंग के लिए एक्सपर्ट तैनात किए गए हैं.

सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को अब चंद दिन शेष रह गए हैं और मेला क्षेत्र में गितिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहली बार अंडर वॉटर ड्रोन तैनात किया जाएगा, जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधि की निगरानी करेगा.

महर्षि दुर्वासा का आश्रम प्रयागराज के झूंसी में गंगा तट पर स्थित है, जहां उनकी उपासना से अभयदान प्राप्त होता है. महाकुंभ में पर्यटन विभाग ने इस आश्रम और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया है.

महाकुंभ 2025 में आने वाले 48 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग व्यापक तैयारियों में जुटा है. विभाग प्रदर्शनी स्टाल लगाएगा, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएगा, अस्थाई बस अड्डे बनाएगा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विशेष कदम उठाएगा.

आईआरसीटीसी के महाकुंभ ग्राम में पर्यटकों को रहने, खान-पान की विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ चिकित्सा और सुरक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी.

MahaKumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों के तहत प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट धाम में भी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है.

लखनऊ में 'अटल युवा महाकुंभ' का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

पहली बार महाकुंभ के दौरान संगम की रेती पर लोगों को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रति जागरूक किया जाएगा. जनता को सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू की जानकारी देने के लिए सभी सूचना आयुक्त महाकुंभ के दौरान उपस्थित रहेंगे.