Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mahakumbh

जनवरी माह में संगमनगरी में महांकुभ की अलग दुनिया बसने जा रही है. सनातनियों के लिए महाकुंभ क्या है इसे शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता, ठीक वैसे ही जैसे महाकुंभ की अलौकिकता की व्याख्या नहीं की जा सकती.

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महाकुंभ में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि वो जनवरी के बीच में राजसी स्नान में हिस्सा लेंगी.

महाकुंभ के दौरान पुलिस पूरे मेला क्षेत्र में 2,750 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगी. इसमें आधे से ज्यादा एआई लाइसेंस युक्त कैमरे भी शामिल हैं.

पीएम मोदी ने प्रयागराज में कहा कि महाकुम्भ हजारों वर्ष पहले से चली आ रही हमारे देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक यात्रा का पुण्य और जीवंत प्रतीक है. एक ऐसा आयोजन जहां हर बार धर्म, ज्ञान, भक्ति और कला का दिव्य समागम होता है.

एनजीटी की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि वाराणसी और प्रयागराज दो ऐसी जगह है, जहां देशभर के तीर्थयात्री आते है. कम से कम इन दो जगहों के गंगा जल की शुद्धता को लेकर कार्य करिए.

उत्तर प्रदेश में अब 75 नहीं, बल्कि 76 जिले होंगे. इस संबंध में प्रयागराज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई. नए जिले का नाम महाकुंभ मेला होगा.

गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भीष्म क्यूब की यूनिट्स भेंट स्वरूप दी थी.

गंगा का जलस्तर 82.50 मीटर भी नहीं पहुंचा, बावजूद इसके गंगा में 25 हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है. अधिक जल होने की वजह से ही माघ मेले की तैयारी नहीं हो पा रही है.