Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maharashtra election

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचे, जहां इस्कॉन (Iskcon) के लोगों ने उनका विशेष स्वागत किया. स्वागत समारोह के दौरान स्वयंसेवक "हरे राम, हरे कृष्ण" के भजन गा रहे थे, और पीएम मोदी ने भी झांझ बजाकर इस भक्ति माहौल में भाग लिया.

2004 में एनसीपी की ज्यादा सीटें होने के बावजूद कांग्रेस के विलासराव देशमुख मुख्यमंत्री बने थे. इसलिए भले ही एनसीपी ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी नहीं की है, पर शरद पवार सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे कर सकते हैं

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, "मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए.

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उस बयान पर भी टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की फसल तैयार हो गई है, अब सिर्फ कीटनाशकों को मारने की जरूरत है. सांसद ने इस पर कहा कि तो वो कीटनाशक को मारते क्यों नहीं हैंं, हम उनको दवा भी दे देंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एमवीए का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है. ये चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है.

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिगत जनगणना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. मगर, हमारा 'इंडिया' गठबंधन देश से वादा करता है कि हम जातिगत जनगणना करके दिखाएंगे.

उद्धव ठाकरे (शिवसेना) गुट के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि उन पर भी भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया था, लेकिन वह झुके नहीं. जो लोग भाग कर गए वह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बन गए.

नागपुर के सुरेश भट सभागार में कांग्रेस ने संविधान सम्मेलन का आयोजन किया था जहां राहुल गांधी ने संविधान की लाल रंग की किताब लोगों को दी. किताब के कवर पर "Constitution of India" लिखा था, लेकिन अंदर के पन्ने खाली थे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा’ को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) की पांच गारंटियों की घोषणा कर दी है.

जनसभा में सीएम योगी ने कहा, पहले पाकिस्तानी घुसपैठिए कभी भी भारत में बम विस्फोट करते थे. चीन भारत की सीमा का अतिक्रमण करता था. हम लोग मुद्दा उठाते थे तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि बोलिए नहीं, संबंध खराब हो जाएंगे. उन्हें संबंधों की चिंता थी, देश की सुरक्षा की नहीं.