शादी से पहले उजड़ गई दो जिंदगियां! कार हादसे में मंगेतर की मौत, सदमा में होने वाली दुल्हन ने भी दे दी जान
Thane bride suicide after fiance death: महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसे में मंगेतर की मौत के बाद गहरे सदमे में डूबी युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं.
कंधे पर 40 किलो का वॉटर कूलर लादे लोगों के सामने से रफूचक्कर हो गया ‘बाहुबली चोर’
महाराष्ट्र के अमरावती में एक चोर ने राजकमल चौक जैसे व्यस्त इलाके में जिम के बाहर लगा 40 किलो का वॉटर कूलर पाइपलाइन से उखाड़ा और उसे कंधे पर लादकर दिनदहाड़े फरार हो गया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
मानसून में तीन राज्यों के युवाओं की पहली पसंद बना यह जादुई झरना, वजह कर देगी हैरान
Monsoon Tourist Places: एडवेंचर स्पोर्ट्स और खूबसूरत वादियों से घिरा गोंदिया का 'हाजरा फॉल्स' इस मानसून में पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है.
फिर बढ़ेगा NDA का कुनबा? संजय राउत को शरद पवार पर डाउट, एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर फायर
Sanjay Raut On Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में महाविकास अघाड़ी (MVA) के भीतर घमासान मचता हुआ नजर आ रहा है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दफ्तर में शरद पवार द्वारा अपनी पार्टी की बैठक करने पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत भड़क गए हैं.
देहूगांव से रवाना हुआ संत तुकाराम महाराज का 341वां पालखी सोहला, सुरक्षा का जायजा लेने खुद पहुंचे कमिश्नर विनय चौबे
संत तुकाराम महाराज का 341वां पालखी सोहला देहूगांव से भक्ति और उत्साह के बीच रवाना हुआ. लाखों वारकरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, AI कैमरों से भी निगरानी की जा रही है...
गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से की बात, केंद्र ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद बने गंभीर हालातों पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. पालघर में बांध ओवरफ्लो होने से नदियां उफान पर हैं, वहीं नवी मुंबई की एपीएमसी मंडी और कोल्हापुर के 54 बैराज जलमग्न हो गए हैं.
महाराष्ट्र के डिप्टी एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती
Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
खाने में धूल, कॉपियों पर पानी….महाराष्ट्र के इस गांव में भगवान भरोसे आदिवासियों का भविष्य
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के एक आदिवासी पाड़े से बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां जिला परिषद स्कूल की कोई इमारत ही नहीं है. भीषण गर्मी के बाद अब भारी बारिश में भी यहां के आदिवासी बच्चे खुले आसमान के नीचे भीगते हुए पढ़ने और दूषित माहौल में भोजन करने को मजबूर हैं.
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के लिए CM फडणवीस के निर्देश पर 50 एकड़ जमीन आवंटित, जानें कहां बनेगा भव्य मुख्यालय और परेड ग्राउंड
Maharashtra Latest News: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय को मुख्यालय और परेड ग्राउंड के लिए 50 एकड़ जमीन मिली. ताथवडे में सरकार ने भूमि आवंटित की.
55 दिन में फैसला: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में मिला न्याय, आरोपी भीमराव कांबले को फांसी की सजा
Pune Crime News: पुणे की विशेष अदालत ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में 65 वर्षीय भीमराव कांबले को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई. इस केस में पुलिस ने 14 दिन में चार्जशीट दाखिल की और करीब 55 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला दिया.







