Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra

महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किए जाने संबंधी राज्य सरकार की 12 अगस्त 2026 की अधिसूचना को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

महाराष्ट्र के पुणे में आदिवासी समुदाय के छात्र पिछले 13 दिनों से हॉस्टल सुविधा और छात्र कल्याण से जुड़ी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं. छात्रों का आरोप है कि प्रशासन उनकी मांगों को लेकर 50 फीसदी राजी है और 50 फीसदी पर टालमटोल कर रहा है.

महाराष्ट्र सरकार ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखना जरूरी करने की दिशा में कदम उठा रही है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि पहले चालकों को मराठी सीखने का मौका और प्रशिक्षण दिया जाएगा.

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली है.

कल्याण पश्चिम के आधारवाड़ी जेल और खड़कपाड़ा इलाके में आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में करीब 130 लोगों को अपना शिकार बनाया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी दहशत और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि देश 15 अगस्त 2026 को आजादी के 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है, लेकिन गांवों के सरकारी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अनिल काकोडकर से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में छात्रों के आंदोलन से जुड़े 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार में भावुक माहौल देखने को मिला.

अजित पवार की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विकास और जनसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उनके विजन की सराहना की.

अमरावती में लूडो खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया.

Latest