Bharat Express DD Free Dish

कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया- “हमेशा संविधान और बाबा साहेब का किया अपमान”

टोहाना में संविधान सम्मेलन के दौरान Sudesh Kataria ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बाबा साहेब के अपमान, मिशन मेरिट और भ्रष्टाचार पर बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर बयान दिया।

sudesh kataria
Edited by Radha Priya

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार Sudesh Kataria ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान सम्मान का दिखावा कर रही है, लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता बाबा साहेब को अपमानित करने का काम किया.

गरीब, वंचित व शोषित वर्ग की आवाज उठाने वाले बाबा साहेब को कांग्रेस न केवल हर चुनाव हराया, बल्कि उन्हें असल सम्मान भारत रत्न से वंचित भी रखा.

संविधान सम्मेलन में बाबा साहेब को किया नमन

सुदेश कटारिया रविवार को टोहाना में हनुमान मूर्ति पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे.

उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित करके संविधान सम्मेलन का शुभारंभ किया.

संविधान सम्मान समारोह समिति टोहाना द्वारा मुख्यातिथि सुदेश कटारिया को बाबा साहेब का संविधान और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ संविधान सम्मान अभियान

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा-

“कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे नेरेटिव का जवाब देने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संविधान सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. अगस्त 2024 में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से संविधान सम्मान समारोह का शंखनाद हुआ था. इस शंखनाद से न केवल दलितों में जागृति आई बल्कि प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार भी बनी.”

कांग्रेस पर लगाया बाबा साहेब को संसद से रोकने का आरोप

सुदेश कटारिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा-

“कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद जाने से रोका, क्योंकि संसद में जाने के बाद बाबा साहेब गरीब, वंचित व शोषित वर्ग के हकों की आवाज बुलंद करते, जिससे कांग्रेस का दलित विरोध चेहरे से पर्दा उठाता. कांग्रेस ने वर्ष 1952 का चुनाव हराया और भारत रत्न के असल सम्मान से उन्हें वंचित रखा.”

ये भी पढ़ें- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बाबा बंदा बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का किया उद्घाटन

अंत्योदय के रास्ते गरीबों को मिला हक- कटारिया

Sudesh Kataria ने कहा कि केंद्र-

“भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय उत्थान के साथ सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं. भाजपा ने संविधान निर्माता को भारत रत्न दिया बल्कि उनके नाम पर म्यूजियम भी बनाया जो आज सभी के लिए प्रेरणा है.”

“मिशन मेरिट से दलित युवाओं को मिला रोजगार का मौका”

कटारिया ने कहा-

“बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अंत्योदय उत्थान के मूलमंत्र को सही तौर पर लागू करके गरीब व वंचितों को उनके हक दिलाने का काम किया. मिशन मेरिट का सबसे ज्यादा फायदा दलित समाज के लोगों को हुआ, जो योग्य होने के बावजूद भी नौकरी से वंचित रह जाते थे. मिशन मेरिट के आधार पर दलित समाज के पढ़े-लिखे युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्च नौकरी मिली.”

“भ्रष्ट लोगों को बक्शा नहीं जाएगा”

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने फतेहाबाद जिले में पिछले तीन दिनों में दो भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार की अच्छी पहल है. उन्होंने दावा किया कि आगे भी भ्रष्ट लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

कटारिया ने कहा-

“कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जाता था लेकिन अब सख्ती की जा रही है. कांग्रेस सरकार घोटालों को छुपाती थी, मगर भाजपा शासन में जहां कहीं भी घोटाला या भ्रष्टाचार सामने आता तो तुरंत कार्रवाई की जाती है. इसका फायदा यह है कि पात्र लाभार्थियों को सीधे योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि कांग्रेस शासन में पात्रों का लाभ केवल उनके नेता व अधिकारी उठाते थे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read