Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

mission rajasthan 2023

राजस्थान में बीजेपी ने पहली ही लिस्ट में 17 मंत्रियों की सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट राजस्थान के जातिगत समीकरणों के इर्द-गिर्द ही नजर आई है। बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची आना फिलहाल बाकी है.

बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में 7 सांसदों के नाम भी शामिल हैं. दीया कुमारी को बीजेपी ने विद्याधर नगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. हाल के दिनों में दीया कुमारी को लेकर सियासी गलियारों में खासा गहमागहमी है.

मध्यप्रदेश की तर्ज पर बीजेपी राजस्थान में भी सांसदों को चुनाव लड़वाएगी। लेकिन मुश्किल सीटों पर। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति और पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में पहुंचे प्रदेश के सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा है कि वे सेफ सीट की उम्मीद नहीं करें।

सी वोटर के एक सर्वे में 2 बार सीएम रहीं वसुंधरा अभी भी राज्य में बीजेपी की सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं. राजस्थान में ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि वसुंधरा अगर धरा पर बैठ गईं तो पार्टी को धरातल पर पहुंचा सकती हैं?