Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MLA Meeting

बिहार में एनडीए की शानदार जीत के बाद 20 नवंबर को पटना गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ विशेष बैठक की, जिसमें उन्होंने संगठन की नीतियों, अनुशासन और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान शांभवी चौधरी ने साफ कहा कि पार्टी का फोकस जनता के मुद्दों, विकास कार्यों और मजबूत जनसंपर्क पर रहेगा। उन्होंने विधायकों को मैदान में सक्रिय रहने और अपने क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति बनाए रखने की सलाह दी। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में उन्होंने पार्टी की भविष्य की योजनाओं और राजनीतिक रोडमैप पर भी खुलकर बात की।