पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को दिए बनारसी स्टॉल, काशी का गंगाजल और कलमकारी रामायण
भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया. नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह को भारत की ओर से आकर्षक उपहार भेंट किए. इन उपहारों में कलमकारी 'सम्पूर्ण रामायण' पेंटिंग, बनारसी ब्रोकेड स्टॉल और पीतल के कलश में काशी का गंगाजल शामिल था.







