Bharat Express DD Free Dish

तालाब किनारे बिखरी थीं लाशें… कटनी के जंगल में शिकारियों की रूह कंपा देने वाली साजिश का वन विभाग ने किया पर्दाफाश

MP Crime: कटनी जिले में शिकारियों ने जंगल के तालाब में जहर घोलकर 12 चीतल और 2 सांभर को मौत के घाट उतार दिया. वन विभाग की टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से आरोपियों के घर दबिश देकर मांस और शिकार के उपकरण जब्त किए हैं.

Katni Wildlife Poaching

MP Crime:दयाशंकर/कटनी:  मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शिकारियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए जंगल के एक तालाब में जहर मिला दिया, जिससे जहरीला पानी पीने से 12 चीतल और 2 सांभर की दर्दनाक मौत हो गई. वन विभाग ने तुरंत एक्सन लेते हुए डॉग स्क्वॉड की मदद से छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (MP Forest Department).

कटनी के विजयराघवगढ़ वन क्षेत्र में तालाब में जहर घोलकर 14 वन्यजीवों (12 चीतल, 2 सांभर) का सामूहिक शिकार किया गया. गश्त के दौरान शव मिलने पर वन विभाग ने स्क्वॉड कुत्ते की मदद से जाल बिछाया और घुघरी व गाडरी गांव से सुरेश चौधरी और दुर्गेश सहित तीन शिकारियों को दबोच लिया. आरोपियों के घर से मांस और शिकार के उपकरण बरामद हुए हैं, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल वन्यजीवों के पोस्टमार्टम के बाद तीनों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

12 चीतल और 2 सांभर की मौत

जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र (घुघरी बीट) में शिकारियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए जंगल के एक तालाब में जहर मिला दिया. इस जहरीले पानी को पीने से 12 चीतल और 2 सांभर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. गुरुवार सुबह नियमित गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को तालाब के 100 मीटर के दायरे में इन वन्यजीवों के शव बिखरे मिले, जिससे हड़कंप मच गया.

डॉग स्क्वॉड के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू (Katni Wildlife Poaching)

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन अमले ने डॉग स्क्वॉड के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खोजी कुत्ता सूंघते हुए सीधे घुघरी गांव के एक संदिग्ध घर तक जा पहुंचा. तलाशी के दौरान वहां से वन्यजीवों का मांस, ताजा खून, बाल और शिकार में इस्तेमाल होने वाले फंदे व धारदार हथियार बरामद हुए.

पोस्टमार्टम कराकर के बाद अंतिम संस्कार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्ध सुरेश चौधरी को हिरासत में लिया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दुर्गेश सहित कुल तीन आरोपियों को घुघरी और गाडरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वन विभाग के एसडीओ सुरेश बारोले के अनुसार, आरोपियों ने तालाब में जहर मिलाने का जुर्म कबूल कर लिया है. सभी मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है. फिलहाल, तीनों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  ‘आस्था से खेलने वालों को…’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी का पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read