Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Election 2023

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता, जी-20 का सफल आयोजन और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अगले लक्ष्य का जिक्र भी किया है.

स्वास्थ्य कारणों के चलते शिवपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर चुकीं यशोधरा राजे सिंधिया की सीट पर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तेजी से सक्रिय हो गए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपुरी सीट से अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना कराने के प्रियंका गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है. सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया. 70 वर्षों में पिछड़ा वर्ग कमीशन भी आया तो मुरारजी देसाई के समय में आया और कांग्रेस ने विरोध किया.

मध्यप्रदेश में कभी भी चुनावी आचार संहिता लग सकती है। इसके बाद न तो कोई शिलान्यास, भूमिपूजन किया जा सकेगा, न ही उद्घाटन या लोकार्पण। ऐसे में प्रदेश में कई प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन-लोकार्पण की बाढ़ सी आ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज किसी न किसी प्रोजेक्ट का भूमिपूजन, उद्घाटन या लोकार्पण कर रहे हैं।

Akash Vijayvargiya: बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि मेरे पिता की वजह से भाजपा इंदौर-1 में कम से कम एक लाख वोटों से विजय हासिल करेगी, जबकि पूरे प्रदेश में पार्टी 150 से अधिक सीटें जीतेगी.’’

MP Election 2023: बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को एमपी के चुनाव मैदान में उतारा है, जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर का नाम भी शामिल है.

MP Elections 2023: अब कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट मिलने के बाद एक बार फिर ये चर्चाएं जोरों पर हैं कि आकाश विजयवर्गीय का टिकट बीजेपी काट सकती है.

मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची के कुछ नामों ने चौंकाया है. इसमें 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाले नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हैं. तोमर और विजयवर्गीय की प्रदेश की राजनीति में फिर से वापसी हो रही है.

मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा के चुनावों में आम आदमी पार्टी की ‘एंट्री’ से एक बार फिर क्षेत्रीय दलों और उनके प्रभाव पर बहस छिड़ गई है. मौजूदा राजनीतिक में मध्य प्रदेश की राजनीति में छोटे या क्षेत्रीय दलों का उतना प्रभाव बाक़ी नहीं बचा है जितना किसी समय हुआ करता था.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने केंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्रियों में मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है.