20 साल से जहरीला धुआं उगल रही त्रिमुला इंडस्ट्रीज पर बड़ा एक्शन, फैक्ट्री बंद करने और बिजली काटने के आदेश
Singrauli Trimula Industries Action: सिंगरौली में पर्यावरणीय नियमों के लगातार उल्लंघन पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने त्रिमुला इंडस्ट्रीज की उत्पादन प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं. कलेक्टर गौरव बैनल की अनुशंसा पर फैक्ट्री की बिजली काटने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. निरीक्षण में कई गंभीर पर्यावरणीय खामियां सामने आईं.
मरने से पहले मेहंदी से लिख गई दर्द की दास्तां, अब वही बनेगी इंसाफ की आखिरी गवाही
Chhindwara Preeti Verma case: छिंदवाड़ा में 32 वर्षीय प्रीति वर्मा की संदिग्ध मौत से पहले हाथों और पैरों पर मेहंदी से लिखे संदेश अब पुलिस जांच का अहम आधार बन गए हैं. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.
बस में युवतियों से अश्लील हरकत, विरोध करते ही पड़ा थप्पड़; CCTV में कैद हुई मनचले की करतूत
Sagar bus harassment case: सागर के देवरी बस स्टैंड पर यात्री बस में एक युवक द्वारा युवतियों से कथित अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. विरोध करने पर युवती ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया, घटना CCTV में कैद हुई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Vande Mataram गाने को लेकर उबलीं कांग्रेस पार्षद Fauzia sheikh-Rubina khan, मुसलमान किसी से डरता.
Vande Mataram गाने को लेकर उबलीं कांग्रेस पार्षद Fauzia sheikh-Rubina khan, मुसलमान किसी से डरता...| मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगम की बजट बैठक के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।बताया जा रहा है कि पार्षद फौजिया शेख और रुबीना खान ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया और माहौल गरमा गया।जब इस मामले पर रुबीना खान से बात की गई, तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह फैसला किसी विवाद के लिए नहीं था, बल्कि उनकी अपनी व्यक्तिगत सोच और कारणों पर आधारित था।इस घटना के बाद निगम की बैठक में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, इस मुद्दे को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है |
इंदौर में एक ओर ‘खेलो इंडिया’, दूसरी ओर फुटपाथ पर हॉकी खेलने को मजबूर बच्चे
प्रदेश को मिली खेलो इंडिया खेलों की मेजबानी के सवाल पर मंत्री यशोधरा ने कहा कि हम पहले जीरो पर थे। ३० सालों में यदि किसी खिलाड़ी का नाम याद आता था तो वे असलम शेर खान थे।





