Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Murder Conspiracy

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जो इस केस को और भी रहस्यमयी बनाते जा रहे हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के तार महाराष्ट्र के बीड जिले से जुड़ गए हैं। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और उसकी मंगेतर सिया गोयल ने हत्या से पहले अपने एक करीबी दोस्त को पूरी साजिश के बारे में बता दिया था। सवाल ये है कि अगर इस दोस्त को पहले से सब कुछ पता था, तो उसने पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी?