Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nasha Mukt Bharat

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की थीम 'भारत के पारंपरिक खेलों का जश्न' थी. इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच शारीरिक फिटनेस, पारंपरिक भारतीय खेलों के महत्व और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूकता बढ़ाना था.

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश में नक्सलवाद खत्म हो गया है और अब 2029 के अंत तक नशा मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक भारत से ड्रग्स के अवैध कारोबार को खत्म करने का लक्ष्य रखा है. एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स सम्मेलन में उन्होंने ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ जारी कर नेटवर्क और वित्तीय लिंक पर कार्रवाई का रोडमैप बताया.

अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर ट्वीट कर नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने युवाओं की सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान को सरकार की प्राथमिकता बताया. साथ ही NCORD की अहम बैठक भी आज होगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एन-कोर्ड की 9वीं बैठक में कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में निरंतर जागरूकता सबसे अहम है. उन्होंने 2029 तक रोडमैप तैयार करने और 2026 से तीन वर्षीय अभियान चलाने का आह्वान किया.

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस (26 जून) के अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा चलाए गए 'नशा मुक्त पखवाड़ा' अभियान के अंतर्गत देशभर में साइक्लोथॉन, वॉकाथॉन, बाइक रैलियों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया.