International Day Against Drug Abuse के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना और नशे के शिकार लोगों को दोबारा सामान्य जीवन से जोड़ना भी है.
अमित शाह ने किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने संदेश में अमित शाह ने नशे के खिलाफ अभियान में जुटे सभी अधिकारियों, सुरक्षाबलों और अन्य लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा- “हमारे देश की नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं.
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने नशे की समस्या के वैश्विक चुनौती के खिलाफ अब तक की सबसे मजबूत लड़ाई लड़ी है. सरकार ने एक तरफ नार्को-कार्टेल्स को सख्ती से खत्म किया है, वहीं दूसरी तरफ नशे की लत से प्रभावित लोगों को वह देखभाल और संवेदनशीलता दी जा रही है जिसके वे हकदार हैं.
यह दिन हमें इस संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे से पूरी तरह सुरक्षित रखें. #NashaMuktBharat”
Extending best wishes to all the warriors in our national battle against drugs, on International Day Against Drug Abuse.
India under Modi Ji’s leadership has mounted the strongest fight against the global challenge of drug abuse, by eliminating narco-cartels ruthlessly and…
— Amit Shah (@AmitShah) June 26, 2026
आज होगी NCORD की अहम बैठक
इसी क्रम में शुक्रवार यानी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान मादक पदार्थ नियंत्रण के लिए वर्ष 2026 से 2029 तक की रणनीति पर आधारित ‘विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ भी जारी किया जाएगा.
बैठक का आयोजन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से किया जा रहा है. इसमें केंद्र सरकार के 44 मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. साथ ही विभिन्न राज्यों के 108 प्रतिनिधि और ड्रग्स कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अधिकारी भी हाइब्रिड माध्यम से इस बैठक का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें- ‘साथ चलो, एक सुर में बोलो…’, ऋग्वेद के श्लोक से पीएम मोदी का देश को सबसे बड़ा संदेश
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
