Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NEET Protest

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का गुस्सा लगातार सामने आ रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के कई शहरों तक छात्र और युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई में भी छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद की.

दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस (सीपी) में बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश जारी किया गया हैं.

नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से लुटियंस दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा सामान्य रूप से जारी रहेगी.

नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर अभिनेता सलमान खान ने प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों और अभिभावकों के साहस की सराहना की. उन्होंने आंदोलन के हिंसक होने पर दुख जताया और राजनीतिक दलों से इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ नहीं उठाने की अपील की.

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि अदालत पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मामलों की सुनवाई करेगी.

जंतर-मंतर पर NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रवक्ता विजेता दहिया का बर्गर खाते वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर आलोचना के बीच पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद और सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया.

Arvind Kejriwal on Jantar Mantar Protest: NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में CJP द्वारा निकाले गए संसद मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और इंटरनेट बंदी पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है.

नीट-यूजी 2026 को लेकर जंतर-मंतर से निकाले गए संसद मार्च के दौरान कथित भड़काऊ नारेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. दिल्ली पुलिस वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है.

NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद सत्र के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रदर्शन को नियंत्रित किया.