Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना के बाद अब आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है. नीतीश कुमार के इस दांव के बाद अब ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्होंने 2024 चुनाव के लिए लाइन क्लियर कर दी है?

बिहार कैबिनेट ने एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए मौजूदा कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर कुल 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव पारित किया है. इसी शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में इस पर एक विधेयक लाया जाएगा.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एक बयान से बवाल मच गया है. उन्होंने विधानसभा में बढ़ती आबादी के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है. उनके कहने का मतलब था कि महिलाएं पढ़-लिख लेंगी तो आबादी घटने लगेगी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर विवाद पैदा हो गया है. पूरे देश में इस सीएम नीतीश के इस बयान की चर्चा हो रही है.

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. वहीं डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी कुमार ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा जा रहा है.

मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आरजेडी और जदयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन में नहीं थे.

बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए विपक्षी पार्टियों ने I.N.D.I.A Alliance बनाया है. इस गठबंधन में देशभर की 26 सियासी दल शामिल हैं. बीते कुछ दिनों से गठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा है.

Loksabha elections: प्रदेश में पिछले महीने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी इसके आंकड़े बताए गए थे. इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, ओबीसी और ईबीसी वर्गों की राज्य में आबादी 63 फीसदी निकली.

नीतीश कुमार ने कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद भारत गठबंधन का गठन किया गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी को फिलहाल गठबंधन में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है.

कुर्मी समुदाय उत्तर प्रदेश की आबादी का लगभग 9 प्रतिशत या राज्य की ओबीसी आबादी का लगभग 35 प्रतिशत है. कुर्मियों का राज्य की 10 से 12 लोकसभा सीटों और लगभग 36 विधानसभा सीटों पर खासा प्रभाव है.