Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pahalgam Attack

Operation Sindoor: जम्मू और कश्मीर के पहलगांव की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. भारतीय सेना ने बीती रात आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की. आतंकियों के पाकिस्तान स्थित कई ठिकानों पर हमला किया और इस हमले में काफी आतंकी मारे गए. आइए जानते …

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत POK और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाकर तबाह कर दिया, जिसमें मसूद अजहर का मदरसा भी शामिल है.

प्रेस ब्रीफिंग में Col Sofia Qureshi ने कहा, "पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया."

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर के पीछे भारत सरकार की मंशा स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि भारत के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली है. भारत ने नपे-तुले अंदाज में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों पर स्ट्राइक की है. ऑपरेशन सिंदूर नाम से शुरू हुए इस ऑपरेशन में मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया है. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है.

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है. बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत PoK और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सफल एयर स्ट्राइक की.

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. पर्यटकों ने बताया था कि आतंकियों ने चुन-चुनकर गोली मारी थी.

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है. "ऑपरेशन सिंदूर" नाम से शुरू हुए इस ऑपरेशन में मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया है.

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी  के साथ है. भारतीय सेना ने आज बदला ले लिया है.

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.