Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pahalgam Attack

7 मई को भारतीय सेना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए बड़ी कार्रवाई की. इस जवाबी हमले में सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में डर और गुस्से का माहौल है. इसी बीच भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है. उनका यह वीडियो अब चर्चा में है और पाकिस्तान को यह बयान चुभ सकता है.

अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी और सेना को बधाई दी. राज्यों को राहत बलों को तैयार रखने, देश-विरोधी प्रचार रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर को बहन-बेटियों के सिंदूर का बदला बताया. पहलगाम हमले का जवाब देने वाली सेना की कार्रवाई को निर्णायक कहा, देश सर्वप्रथम. मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा की समीक्षा की.

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, पांच पांडवों (सेना, मोदी, शाह) ने पहलगाम हमले का बदला लिया. ऑपरेशन सिंदूर से 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. सिंदूर सनातन का सम्मान, पाक को मुंहतोड़ जवाब.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, कहा- भारत अब मिसाइलों से जवाब देगा. पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले. देश एकजुट, गद्दारों को चेतावनी.

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने हनुमान की तरह सटीक हमला कर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. राजनाथ सिंह ने सेना के शौर्य की प्रशंसा की, कहा- यह पहलगाम हमले का जवाब है.

भारत ने आधी रात को पाकिस्तान में आतंकियों पर मिसाइलें बरसाकर उन्हे जिंदा दफन कर दिया. भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अब चीन ने प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, टकराव रोकें.

मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक में मुरीदके में मरकज तैयबा पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के एचवीटी (हाई वैल्यू टेररिस्ट) अब्दुल मलिक और मुदस्सिर मारे गए. साथ ही लश्कर के दो और आतंकी वकास और हसन भी ढेर हुआ हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद, एनएसए अजीत डोभाल, केसी ने कई देशों के एनएसए से बात की, जिनमें यूएस एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, यूके एनएसए जोनाथन पॉवेल, सऊदी एनएसए मुसैद अल ऐबन शामिल हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अबदुल्ला को जम्मू-कश्मीर में लोगों को बंकरों में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है. देश भर मे जंग जैसे हालात से निपटने के लिए मौक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है.