Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pakistan

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने हनुमान की तरह सटीक हमला कर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. राजनाथ सिंह ने सेना के शौर्य की प्रशंसा की, कहा- यह पहलगाम हमले का जवाब है.

भारत ने आधी रात को पाकिस्तान में आतंकियों पर मिसाइलें बरसाकर उन्हे जिंदा दफन कर दिया. भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अब चीन ने प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, टकराव रोकें.

मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक में मुरीदके में मरकज तैयबा पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के एचवीटी (हाई वैल्यू टेररिस्ट) अब्दुल मलिक और मुदस्सिर मारे गए. साथ ही लश्कर के दो और आतंकी वकास और हसन भी ढेर हुआ हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद, एनएसए अजीत डोभाल, केसी ने कई देशों के एनएसए से बात की, जिनमें यूएस एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, यूके एनएसए जोनाथन पॉवेल, सऊदी एनएसए मुसैद अल ऐबन शामिल हैं.

भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में 100 किमी अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. पीएम मोदी ने 13 दिन पहले ही तीन इशारे दिए थे, जिनका अब घातक अंजाम देखने को मिला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और पाकिस्तान और पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सटीक हमलों के बारे में जानकारी दी.

गृह मंत्री अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अबदुल्ला को जम्मू-कश्मीर में लोगों को बंकरों में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है. देश भर मे जंग जैसे हालात से निपटने के लिए मौक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर के पीछे भारत सरकार की मंशा स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि भारत के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली है. भारत ने नपे-तुले अंदाज में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. पर्यटकों ने बताया था कि आतंकियों ने चुन-चुनकर गोली मारी थी.

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी  के साथ है. भारतीय सेना ने आज बदला ले लिया है.