Operation Sindoor: शुभम की पत्नी बोलीं- पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.
Operation Sindoor Video: पहलगाम के साथ ही पूरा हुआ ‘मुंबई हमले’ का बदला! एयर स्ट्राइक वाली जगह का वीडियो आया सामने
भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत देर रात पाक के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है. X पर एएनआई के वीडियो में साफ देखा जा सकता है. भारत की सेना के एयरस्ट्राइक कर उस जगहों को नेस्तनाबूद कर दिया है, जहां पहलगाम आतंकवादी हमले की योजना बनी थी.
Operation Sindoor: “हम पर जंग थोपी गई…इसका जवाब देंगे,” भारत की एयरस्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान
हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बयान जारी किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुश्मन देश की ओर से "कायराना हमले" कर पाकिस्तान पर जंग थोपी गई है. पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है और दिया जा रहा है.
‘हैमर, स्कैल्प क्रूज मिसाइलें…LMS ड्रोन और राफेल…’, जानें वो कौन से हथियार है? जिन्होंने आधी रात को पाकिस्तान में मचाई तबाही, आंतकियों के अड्डों को किया नेस्तनाबूद
भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में अत्याधुनिक और हाईटेक हथियारों, स्क्रैल्प क्रूज मिसाइलों से लैस राफेल जेट और LMS (Logistic Management System) ड्रोन का इस्तेमाल किया.
Operation Sindoor पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाए रखी पूरी रात नजर, पल-पल की ली जानकारी
पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पल-पल की जानकारी ली. सेना के साथ लगातार संपर्क में रहे, रातभर निगरानी की. सुरक्षा समिति से फीडबैक लिया.
Operation Sindoor: भारत ने आधी रात पाकिस्तान में कहां-कहां की एयर स्ट्राइक? ये हैं वो 9 आतंकी ठिकाने
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था
Operation Sindoor: Pahalgam Attack का बदला, पीड़ितों को न्याय…भारत ने आधी रात पाक में आतंकियों पर मिसाइलें बरसाईं
भारत ने आतंक के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर रात डेढ़ बजे एयर स्ट्राइक की. इससे पूरे पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई. ध्वस्त हुए ठिकानों से 'या अल्लाह..' शब्द सुनाई दिए.
पाकिस्तान में भूकंप के झटके, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर भागे…देश में दहशत का माहौल
भूकंप दोपहर 4:00 बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में, 36.60 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.89 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था.
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट बैन, भारत विरोधी कंटेंट को दे रहे थे बढ़ावा
भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दो न्यूज पोर्टल्स बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल (X Handle) पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है.
“समझाने का वक्त खत्म हो गया, अब करारा जवाब देने का समय”, Asaduddin Owaisi ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा, पीएम मोदी से की ये अपील
Asaduddin Owaisi ने पिछले आतंकवादी हमलों के बाद भारत के सबूतों पर सवाल उठाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान बेशर्मी से सबूत मांग रहा है.







