Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pakistani Parliament

स्थानीय मीडिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह पैसा इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदी का था. जांच के बाद इन नोटों को उन्हें लौटा दिए गए. लेकिन, जिस तरह से पैसा देखने के बाद कई सांसदों ने जो हरकत की उसी ने पूरे मामले को हास्यास्पद बना दिया. पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी. लोगों ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि इन सांसदों को संसद से बाहर निकाल देना चाहिए.

पाकिस्तान की संसद अपने निर्णय लेने में काफी दिक्कतों का सामना कर रही है. वजह हितों का टकराव है, जिससे आम लोगों का विश्वास डिगा है और वो इसे बड़े व्यवसायियों का क्लब मानते हैं. ये सब दावे एक रिपोर्ट में किए गए हैं.