पाली-ब्यावर में हैवानियत की हदें पार: सांड पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में पाली के पिपलिया गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक बेजुबान सांड को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. आग की लपटों से घिरा सांड गांव की गलियों में तड़पता रहा. पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है.





