Bharat Express DD Free Dish

Paralympic Record

पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भारतीय एथलीटों ने छठे दिन 5 नए पदक जीतकर देश के कुल पदकों की संख्या 20 तक पहुंचा दिया. भारतीय एथलीटों ने हाई जंप, जेवलिन थ्रो और 400 मीटर रेस में कुल 5 पदक जीते.

सुमित अंतिल ने पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है, उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक F64 स्पर्धा में पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता. इसी बीच बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री ने महिला एकल SH6 वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन इंडोनेशिया की रीना लारलिना को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता.