पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में एथेनॉल की मात्रा 20% से ज्यादा मिली. इंडियन ऑयल के एक सैंपल में 31.2% एथेनॉल पाया गया. जबकि E20 पेट्रोल में इसकी मात्रा 20% होनी चाहिए.







